सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Dizester Digestive Tonic Uses in Hindi। डाइजेस्टर सिरप के फायदे

पाचन संबंधी समस्याओं के उपचार और सुधार के लिए डाइजेस्टर डाइजेस्टिव टॉनिक का उपयोग किया जाता है।

 यह  पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इस टॉनिक में कई पाचक जड़ी बूटियों और लाभकारी तत्वों का मिश्रण होता है 

जो पाचन और बैक्टीरिया के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

डाइजेस्टर डाइजेस्टिव टॉनिक का उपयोग करने के कुछ मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

 डाइजेस्टर डाइजेस्टिव टॉनिक

Schwabe India Dizester हर्बल सिरप

पाचन में सुधार: यह टॉनिक पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है 

और भोजन को पचाने में मदद करता है। 

यह आपके शरीर को भोजन से पोषण प्राप्त करने में मदद करता है

और अनेक समस्या में भी लाभ पहुंचता है जैसे

पेट फूलना, 

डकार आना, 

गैस, 

अपच 

एसिडिटी 

जैसी समस्याओं को कम करता है।

अपच दूर करे यह टॉनिक अपच (भोजन पचाने की क्षमता का कम होना) को दूर करने में मदद करता है।

Dizester Digestive Tonic Uses in Hindi। डाइजेस्टर सिरप के फायदे

अमेजान से खरीदे

अन्य महत्वपूर्ण पोस्ट 

विटामिन सी के लिए क्या खाएं

 विटामिन सी एक महत्वपूर्ण विटामिन है। विटामिन सी का वैज्ञानिक नाम एस्कॉर्बिक एसिड है। जो प्राकृतिक रूप से खाद्य पदार्थों में पाया जाता है।

 यह एक विटामिन है जो विटामिनों के समूह का हिस्सा है और इसे विटामिन सी के रूप में भी जाना जाता है। यह कई शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए आवश्यक है।

विटामिन सी के लिए क्या क्या खाना चाहिए

विटामिन सी अधिकतर ऐसे फलो मे पाया जाता है जो स्वाद में खट्टे होते है अर्थात अम्लीय फल जैसे:
नींबूसंतरा,अमरुद,पपीता,आंवला,आम,हरी मिर्च 
अनानास,टमाटरस्टॉबेरी,जामुन

विटामिन सी के फायदे हैं:

एंटीऑक्सीडेंट: विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले हानिकारक पदार्थों से शरीर की रक्षा करके शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है।

प्रतिरक्षा समर्थन: विटामिन सी प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है जिससे कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है

दांतों के लिए विटामिन सी के फायदे

दांतों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी बहुत जरूरी है। इसके कुछ महत्वपूर्ण लाभ निम्नलिखित हैं:

मसूड़ों को रखे स्वस्थ: विटामिन सी मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसकी कमी से मसूड़ों की समस्या हो सकती है जो बाद में गंभीर हो जाती है।

स्कर्वी  रोग कि रोकथाम करता है: स्कर्वी रोग  विटामिन सी की कमी से होने वाला  एक रोग है। इसके लक्षणों में मसूड़ों से खून आना, दांतों में ढीलापन, दर्द और मसूड़ों में सूजन शामिल हैं।

यह रोग आमतौर पर विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों की कमी के कारण होता है। जो लोग फल, सब्जियां, फलों के रस और अन्य विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन  नहीं करते हैं ऐसे लोग स्कर्वी रोग से ग्रस्त हो जाते है 

स्कर्वी से बचाव के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे आम, संतरा, नींबू, टमाटर और पत्तागोभी खाना चाहिए। इसके अलावा विटामिन सी की खुराक लेने सी भी स्कर्वी रोग ठीक हो सकता है।

मुंह के छाले ठीक करता है: विटामिन सी मुंह के छालों को ठीक करने में मदद करता है। यह मुंह के छालों को भी रोकता है जिससे आप असहज महसूस करते हैं।

बैक्टीरिया से लड़ना: विटामिन सी दांतों की सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता है।

दांतों को सफेद रखता है: विटामिन सी दांतों को सफेद रखने में मदद करता है, जो आपके मुंह के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

जन्म के समय दांतों को स्वस्थ रखना: विटामिन सी जन्म के समय दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे बच्चों के दांत स्वस्थ रहते हैं जिससे बाद में दांतों की समस्या से बचाव होता है।

त्वचा के लिए विटामिन सी के फायदे

विटामिन सी एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है जो आपकी त्वचा के लिए कई लाभ प्रदान करता है। त्वचा के लिए विटामिन सी के प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं:

 कोलेजन उत्पादन: त्वचा के कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है: विटामिन सी त्वचा में कोलेजन नामक प्रोटीन के उत्पादन को बढ़ाता है, जो त्वचा को कोमल और युवा दिखने में मदद करता है। 

यह त्वचा को टाइट करता है और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

त्वचा की रक्षा करता है: विटामिन सी त्वचा को फ्री रेडिकल्स कहे जाने वाले रासायनिक पदार्थों के हमले से बचाता है, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 नतीजतन, यह त्वचा की रक्षा करता है और इसे सूरज की रोशनी और प्रदूषण जैसी कठोर पर्यावरणीय परिस्थितियों के प्रभाव से बचाता है।

त्वचा की रंगत सुधारे: विटामिन सी त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। यह त्वचा को चमक देता है,

घावों को जल्दी भरता है

घावों को भरने में सहायक:  विटामिन सी घाव को जल्दी भरने में सहायक होता है अगर किसी व्यक्ति को चोट वगैरा लगी हो तो विटामिन सी उसके घावों को जल्दी भरने में मदद करता है।

शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है: विटामिन सी  शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि अगर किसी के शरीर में आयरन की कमी हो जाती है 

तो उसके शरीर में खून की कमी भी हो जाती है और विटामिन सी शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है विटामिन सी से भरपूर आहार लेने से विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ा सकता है,

 क्योंकि विटामिन सी आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। आयरन के अवशोषण को बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे आंवला, नींबू, टमाटर, ब्रोकली, शिमला मिर्च, गोभी, पपीता और संतरा शामिल करें।

जवान बनाए रखता है: विटामिन सी व्यक्ति को जवान बनाए रखने में बहुत मदद करता है अगर आप लंबी आयु की आशा रखते हैं और अधिक समय तक जवान दिखना चाहते है  

तो इसके लिए आपको विटामिन सी अपने खाने में शामिल करना चाहिए  विटामिन सी एक ऐसा विटामिन है जो एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण कोशिकाओं को क्षति नहीं होने देता अर्थात नुकसान से बचाता हैं

 इस कारण व्यक्ति की आयु लंबी हो जाती है और वह अधिक समय तक जवान दिखाई देता है

एलर्जी रोकने में सहायक: विटामिन सी एलर्जी को रोकने में भी सहायक होता है क्योंकि विटामिन सी प्राकृतिक एंटीहिस्टामिन के रूप में कार्य करता हैं

 आपकी जानकारी के लिए बता दे के हमारे शरीर में जब एलर्जी  होती है तो शरीर में हिस्टामिन  की मात्रा बढ़ जाती है और इस हिस्टामिन  को रोकने के लिए एंटी हिस्टामिन  दवाइयों का प्रयोग किया जाता है

 विटामिन सी एक प्राकृतिक एंटीहिस्टामाइन होता है जो एलर्जी को रोकने में सहायक होता है लेकिन  ध्यान देने वाली बात यह है कि एलर्जी दो तरह से होती है एक मौसम बदलने के कारण से एलर्जी और दूसरी किसी वस्तु या किसी खाने वाली वस्तु यह वस्त्र के कारण होने वाले एलर्जी विटामिन सी मौसमी एलर्जी को रोकने में सहायक होता है 

अगर मौसम बदलने के बाद किसी को एलर्जी की समस्या होती है जैसे लोग बार-बार सर्दी लगना, जुकाम लगना इस तरह के एलर्जी के लक्षण है तो विटामिन सी इसमें बहुत फायदेमंद होता है 

क्योंकि बहुत ही असरदार एंटी ऑक्सीडेंट होता है और प्राकृतिक एंटी हिस्टामिन के रूप में कार्य करता है जो एलर्जी को रोकने में सहायक होता है 

अगर आपको मौसम बदलने के वक्त एलर्जी की समस्या हो जाती है तो आप अपने आहार मैं विटामिन सी  जरूर शामिल करें इससे आपको बार-बार एलर्जी नहीं होगा

FAQ

सबसे ज्यादा विटामिन सी किसमें होता है

देखा जाए तो विटामिन सी सबसे अधिक खट्टे फलों में पाया जाता है लेकिन आंवला में सबसे ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट